सिलीगुड़ी में अब तक 200 से अधिक मूर्तियां विसर्जित 

सिलीगुड़ी, 25 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में मंगलवार से विसर्जन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार की सुबह भी शहर के विभिन्न नदी तटों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। हालांकि, शहर में सबसे ज्यादा मूर्तियां लालमोहन मौलिक निरंजन घाट पर विसर्जित किए जाते है। जहां प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है।


मंगलवार को लालमोहन मौलिक निरंजन घाट पर करीब 262 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इनमें क्लबों के साथ-साथ घरेलू पूजा भी शामिल थे। जबकि चंपासारी के बाघाजतिन कॉलोनी में स्थित पार्वती घाट पर 31 मूर्तियां विसर्जन किए गए। बुधवार को भी इन दोनों घाटों पर मूर्तियां का विसर्जित जारी है। 

दूसरी ओर, इस वर्ष महानंदा के लालमोहन मौलिक निरंजन घाट पर बड़ी संख्या में पुलिस और सिविल डिफेंस को तैनात रखा गया था। दरअसल विसर्जन के दौरान कई लोग नदी में उतरते है। जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जिसे रोकने के लिए सिविल डिफेंस को तैनात रखा गया था। वहीं, हर कोई विसर्जन को एक निश्चित स्थान से देख सकें इसके लिए घाट पर रस्सी लगा दी गई थी। मूर्ति के विसर्जन के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा नदी की सफाई शुरू कर दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO