सिलीगुड़ी में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई वाहन, दो घायल

सिलीगुड़ी,4 जनवरी(नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के आईजी कार्यालय के सामने बीते रात एक वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इस घटना में वाहन में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।


घायल दोनों व्यक्तिओं के नाम प्रदीप थारानी और प्रदीप झाउया है।घटना के बाद घायलों को बरामद कर अस्पताल में ले जाया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कल रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार एक वाहन चेक पोस्ट से चंपासारी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उक्त वाहन अनियंत्रित होकर आईजी ऑफिस के सामने एक बिजली के खंभे से टक्करा गया।

टक्कर इतनी जोर दार थी कि बिजली का खंभा टूट कर वाहन पर गिया। जिसके चलते वाहन में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही भक्ति नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्रेन की सहायता से बिजली के खंभे को हटाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने में लेकर गयी। इस घटना के बाद जाम की समस्या देखी गयी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *