सिलीगुड़ी, 22 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में हर साल की तरह दुनिया को हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से पर्यावरण की रक्षा करने के संदेश के इस बार भी आरवाईबी सिलीगुड़ी संस्था की तरफ से चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी मंगलवार को तथों केंद्र के रामकिंकर हॉल में शुरू हुई है।
बताया जा रहा है कि भारत के बाहर चार देश रोमानिया, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और बांग्लादेश सहित पश्चिम बंगाल के 63 कलाकारों की पेंटिंग इस प्रदर्शनी में शामिल किये गए है।प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को चित्रकारों ने सबके सामने पेंटिंग किया। इसके अलावा, प्रदर्शनी को देखने के लिए लोग उत्साहित होकर आ रहे है। प्रदर्शनी में चित्र खरीदने की भी सुविधा है। तीसरे दिन बच्चों के साथ हरियाली पर विशेष कार्यशाला होगी।
संस्था की ओर से राजीव बाग ने कहा कि पर्यावरण के बारे में सोचें। पर्यावरण को सुंदर बनाए रखें। प्रदूषण मुक्त विश्व का निर्माण करें। हम भविष्य में और भी अधिक कलाकारों के साथ चित्र प्रदर्शनी करना चाहते है।

