सिलीगुड़ी,19 नवंबर (नि.सं.)। पूरी दुनिया में आज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती मनाई जा रही है। सभी गुरुद्वारों में भजन और कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
आज पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी के गुरुद्वारा में गुरु नानक की 552वीं जयंती मनाई गई। आज सुबह से ही गुरुद्वारा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गुरु नानक जयंती मनाई गई। बताया गया है कि सिलीगुड़ी गुरुद्वारा में पिछले 40 दिनों से कार्यक्रम चल रहा है।
आज गुरुद्वारा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। आज सुबह से ही गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। आज सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा, सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासक मंडली के सदस्य रंजन सरकार समेत अन्य गणमान्य लोग गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे।