नक्सलबाड़ी में गैस बुकिंग के लिए उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़

नक्सलबाड़ी,12 मार्च (नि.सं)। रसोई गैस बुकिंग को लेकर नक्सलबाड़ी में गुरुवार को भारी भीड़ देखने को मिली। गैस सप्लाई ऑफिस के सामने सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, गैस बुकिंग के लिए लोगों को करीब 500 मीटर लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ा। आरोप है कि कार्यालय सुबह साढ़े 9 बजे खुलना था, लेकिन तय समय पर कार्यालय नहीं खुलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
वहीं, लिंक न होने के कारण गैस बुकिंग की प्रक्रिया भी बाधित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों का कहना है कि घर में रसोई गैस खत्म हो चुकी है और खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। फिलहाल गैस बुकिंग को लेकर लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *