सिलीगुड़ी में प्रेमिका को धोखा देने वाला प्रेमी पहुंचा जेल  

सिलीगुड़ी, 24 दिसंबर (नि.सं.)। प्रेमिका के साथ शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में सिलीगुड़ी महिला थाना की पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार प्रेमी का नाम उमेश यादव है। वह दागापुर का निवासी है।


बताया जा रहा है कि उमेश यादव विगत छह महीने से एक युवती से प्रेम कर रहा था। आरोप है कि उमेश ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का सपना दिखाया। इसके बाद लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब युवती ने उमेश को शादी करने को कही तो वह इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने सिलीगुड़ी महिला थाना में उमेश के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवा दी।

शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए शनिवार रात महिला थाने की पुलिस ने उमेश को दागापुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेशकिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *