सिलीगुड़ी में सौरव गांगुली के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यज्ञ का आयोजन

सिलीगुड़ी, 03 जनवरी(नि.सं)। बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को जिम में कसरत के दौरान हलके दिल के दौरे के बाद शनिवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। मिली जानकारी के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है। वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अस्पताल में उनसे मुलाकात की व उनका हालचाल जाना।


दूसरी तरफ उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही उनके प्रशंसकों को पता चला, देशभर में उनकी सलामती के लिए दुआओं के हाथ उठने लगे है। सिलीगुड़ी में भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सिलीगुड़ी क्रिकेट लवर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की तरफ से यज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ महानंदा पाड़ा के विद्याचक्र कालीबाड़ी में आयोजन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *