अब नहीं देना पड़ेगा मनमाना किराया, यात्रियों की सुविधा के लिए सिलीगुड़ी में भी लॉन्च हुआ “यात्री साथी” ऐप

सिलीगुड़ी,11 जुलाई (नि.सं.)। कोलकता के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने आज सिलीगुड़ी में भी “यात्री साथी” ऐप को लॉन्च कर दिया है। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर ने आज “यात्री साथी” ऐप का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस ऐप के जरिए आप घर बैठे मिनटों में कैब बुक कर सकते है। इसके लिए आप को कोई कमीशन नही देना परेगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होने पर आप परिवहन विभाग से सीधे शिकायत कर सकते है। इस ऐप पर परिवहन विभाग की 24 घंटे नजर रहेगी। सब से खास बात यह कि वाहन चालक यात्री या बाहर से आने वाले पर्यटकों से मनमाना किराया नही ले पाएंगे। इस ऐप के माध्यम से कैब बुक करने पर यात्रियों को सिर्फ उचित किराया ही देना पड़ेगा।


आपको बता दे कि सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस “यात्री साथी” ऐप को हर प्वाइंट पर बैनर लगा कर डिस्प्ले कर इस ऐप को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इतना ही नहीं वाहन चालकों को इस ऐप के विषय में बारीकि से जानकारी दी जा रही है। इस ऐप की परिसेवा लेने के लिए आप को मोबाइल पर “यात्री साथी”ऐप डाउनलोड करना होगा। आपको बता दे कि 16 अक्टूबर 2023 को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकता में सबसे पहले इस ऐप का उद्घाटन किया था। कोलकाता में लोगों का साथी बन्ने के बाद अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने “यात्री साथी” ऐप को सिलीगुड़ी में भी लांच कर दिया है। जिसके बाद अब शहर में मनमाना किराया पर लगाम तो लगेगा। साथ ही दलाल चक्र भी खतम होगा। आज सिलीगुड़ी के अलावा बागडोगरा एयरपोर्ट पर भी इस ऐप को लॉन्च किया गया। आज सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर, ट्रैफिक डीसीपी विश्वचंद ठाकुर, बागडोगरा एयरपोर्ट के निदेशक मोहम्मद आरिफ ने “यात्री साथी” ऐप का उद्घाटन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom girişCasibom Girişcasibom