सीतलकुची में भाजपा की रैली में बम धमाका, आरोप तृणमूल पर

कूचबिहार,11 सितंबर (नि.सं.)। सीतलकुची में भाजपा की तरफ से 13 सितंबर नवान्न अभियान को सफल बनाने के लिए एक रैली निकाली गई थी।भाजपा की उक्त रैली में बम फेंकने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ उठी है। जिसे लेकर सीतलकुची इलाका में उत्तेजना का माहौल देखा गया। कुछ समय के लिए इलाके में अफरा – तफरी मच गया। घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया।


कूचबिहार जिला भाजपा अध्यक्ष सुकुमार राय ने कहा कि रैली शांतिपूर्ण आगे बढ़ रही थी। तभी अचानक एक के बाद एक बम धमाका होने लगा। जिससे उसके कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए है। बम तृणमूल के लोगों ने रैली में फेंका है। वहीं, सुकुमार राय ने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया।

इधर, सीतलकुची ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तपन कुमार गुहा ने हमले के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बाहर से लोगों को लाकर अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *