सिलीगुड़ी, 4 दिसंबर (नि.सं.)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और भक्ति नगर थाना की पुलिस ने मादक प्रदार्थ की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 1 किलो 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी का नाम हरि दास बर्मन(40) है। वो खोरीबारी का निवासी बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी खोरीबाड़ी से बाइक के जरिये सिलीगुड़ी आया। इसके बाद वो सिलीगुड़ी के 43 नंबर वार्ड अंतर्गत एक भवन के पीछे ब्राउन शुगर की तस्करी करने पहुंचा था। इधर , इसकी भनक लगते ही एसओजी और भक्ति नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए संदेह के आधार पर व्यक्ति को हिरासत में लिया। वहीं, तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से एक बैग के अंदर से दो पैकेट ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जब्त ब्राउन शुगर का वजन करीब 1 किलो 300 ग्राम है। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 50 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।
सिलीगुड़ी में 50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में चावल लदे ट्रक को रोककर चालक से मारपीट और रंगदारी का आरोप, दो गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 17 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के तीनबत्ती मोड़ पर दूसरे राज्य से आए चावल लदे ट्रक को रोककर चालक के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को मंगलवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिजीत सिंह और सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों…
सिलीगुड़ीसीमा पर पिता की जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मंच पर बेटी की कामयाबी, ‘मिस यूनिवर्सल इंडिया 2026’ का खिताब जीतकर निहारिका ने बढ़ाया उत्तर बंगाल का मान
सिलीगुड़ी, 17 नवंबर (नि.सं.)। पिता के कंधों पर देश की सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी है, तो बेटी ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर परिवार और पूरे उत्तर बंगाल का नाम रोशन किया है। सिलीगुड़ी के बैकुंठपुर पल्ली की रहने वाली निहारिका बर्मन की सफलता की कहानी आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन गई है।…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: हार्ट अटैक से सिविक वालंटियर का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
सिलीगुड़ी, 14 नवंबर (नि.सं.)। हार्ट अटैक से सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाने में तैनात सिविक वालंटियर पुष्कर तमांग (36) का निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन से सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मेडिकल इलाके स्थित एक निजी अस्पताल…
सिलीगुड़ीबाल दिवस पर सिलीगुड़ी महिला थाने की अनूठी पहल, नृत्य, चित्रकला और कविता प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सिलीगुड़ी, 14 नवंबर (नि.सं.)। बाल दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी महिला थाने की ओर से बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मकता और छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। सिलीगुड़ी महिला थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में चित्रकला…
