सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस में बड़ा फेरबदल, 36 एसआई का तबादला

सिलीगुड़ी, 20 फरवरी (नि.सं)। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) रैंक के 36 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह दूसरी तबादला सूची है, जिसमें कई थानों, चौकियों और आउटपोस्ट के ओसी बदले गए हैं।

सूची के अनुसार पानीटंकी, आशीघर और एनबीएमसी (नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज) आउटपोस्ट के ओसी का अदल-बदल किया गया है। इसके अलावा सिलीगुड़ी थाना, प्रधान नगर थाना, माटीगाड़ा थाना, महिला थाना और एनजेपी थाना समेत कई इकाइयों में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाता है, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित हो सके। सभी तबादला किए गए अधिकारी जल्द ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालेंगे।

चुनाव नजदीक आने के साथ ही आईसी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की संभावना भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetxxxjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobet girişdegiscek2bahiscasinosekabetmatbetimajbetvdcasinovdcasinopusulabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandrainterbahisperabet girişjojobet güncel girişmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetdegiscek1perabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet girişwbahis girişwbahistempobetcasibom Built with ❤︎ by appycodes