सिलीगुड़ी कॉलेज में मनाया गया ‘बसंत उत्सव’

सिलीगुड़ी, 13 मार्च (नि.सं.)। शांतिनिकेतन की तर्ज पर सिलीगुड़ी कॉलेज में वसंत उत्सव मनाया गया। गुरुवार को सिलीगुड़ी कॉलेज परिसर में वसंत महोत्सव में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कॉलेज परिसर रंग-बिरंगे रंगों से रंगा गया।
दरअसल, आज सुबह से ही कॉलेज के वर्तमान और पूर्व छात्र कॉलेज परिसर में जुटने लगे थे। कॉलेज के प्रोफेसरों भी वसंत उत्सव में शामिल हुए। इसके अलावा, अन्य कॉलेजों के छात्र भी इस दिन सिलीगुड़ी कॉलेज के वसंत उत्सव में शामिल हुए।
छात्र नेता चांद बनर्जी ने कहा, हर साल की तरह इस साल भी सिलीगुड़ी कॉलेज परिसर में भारी भीड़ उमड़ी है। इसके अलावा, जैसे सभी के लिए अबीर की व्यवस्था है, वैसे ही मिष्टी मुख की भी व्यवस्था भी की गई थी। इसके अलावा कॉलेज परिसर में संगीत की व्यवस्था भी किए गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *