एसएसबी और पुलिस की कार्रवाई, तस्करी से पहले कई मवेशी बरामद

नक्सलबाड़ी,14 सितंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस और एसएसबी ने मवेशी तस्करी को विफल करने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार देर रात को पुलिस को नक्सलबाड़ी के भगिलराम जोत में मवेशी तस्करी की सूचना मिली।


पुलिस की आने की भनक मिलते ही मवेशियों को छोड़कर फरार हो गए। घटना में 13 मवेशियों को बरामद किया गया है। दूसरी ओर, एसएसबी बड़ो मनीराम जोत बटालियन के जवानों ने नेपाल से भारत में तस्करी कर लायी जा रही 5 मवेशियों को बरामद किया है। सीमा में प्रवेश करने के दौरान एसएसबी के जवानों को देख तस्कर फरार हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *