जलपाईगुड़ी, 13 फरवरी (नि.सं.)। रेबीज पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जलपाईगुड़ी जिले में कुल 1400 आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
जानकारी के अनुसार, रेबीज की रोकथाम के लिए पशु संसाधन विकास विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले भर के 1400 स्ट्रीट डॉग्स को टीकाकरण के दायरे में लाया जाएगा।
शुक्रवार को जलपाईगुड़ी शहर में करीब 300 आवारा कुत्तों को वैक्सीन लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य रेबीज संक्रमण को रोकना और आम लोगों के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जलपाईगुड़ी में रेबीज रोकथाम की बड़ी पहल, 1400 आवारा कुत्तों का होगा टीकाकरण

Share this story
More from उत्तर बंगाल
उत्तर बंगालराजगंज: कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भैंसों की तस्करी की कोशिश, 32 में 23 की मौत
राजगंज, 22 सितंबर (नि.सं.)। कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भैंसों की तस्करी की कोशिश का मामला सामने आया है। राजगंज थाना पुलिस ने तस्करी से पहले एक कंटेनर को जब्त किया है। कंटेनर में कुल 32 भैंसें मिली, जिनमें से 23 की मौत हो चुकी थी, जबकि 9 को जीवित अवस्था में बरामद किया गया है। मंगलवार सुबह फाटापुकुर ट्रैफिक मोड़ के…
सिलीगुड़ीतीस्ता के तेज बहाव में फंसे हाथी के बच्चे को बचाने वाले पांच मछुआरे सम्मानित
गाजोलडोबा, 22 सितंबर (नि.सं.)। तीस्ता नदी के तेज बहाव में बह रहे हाथी के बच्चे को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाने वाले पांच मछुआरों को सम्मानित किया गया है। पांचों मछुआरों ने नाव लेकर उफनती तीस्ता नदी में उतरकर हाथी के बच्चे की जान बचाई थी। गाजोलडोबा के 12 नंबर इलाके में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सिलीगुड़ी की…
उत्तर बंगालनक्सलबाड़ी में पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने किया सीएडीसी फार्म का निरीक्षण, मिट्टी लैब और कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन
नक्सलबाड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में पंचायत विभाग के अधीन संचालित सीएडीसी फार्म का पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने निरीक्षण किया इस दिन सातभैया फार्म में पंचायत विभाग के राज्य मंत्री शांतनु प्रमाणिक, राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन और विधायक दुर्गा मुर्मू के साथ मंत्री दिलीप घोष ने फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिट्टी की लैब जांच कक्ष और…
सिलीगुड़ीडकैती की साजिश के बीच खुला साइकिल चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। खालपाड़ा चौकी पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वजीत राय के रूप में हुई है। वह फूलबाड़ी संलग्न मर्डर मोड़ इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात खालपाड़ा इलाके में डकैती की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों…
