छात्र सुभोजीत मोदक हत्याकांड मामला, मुख्य आरोपी काजल पासवान गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,11 फरवरी (नि.सं.)। त्रिकोणी प्रेम प्रसंग को लेकर माटीगाड़ा में 15 वर्षीय नाबालिग छात्र सुभोजीत मोदक की हत्या के मामले में माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने मुख्य आरोपी काजल पासवान उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है। माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात एनजेपी इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुभोजीत मोदक की जिस बेल्ट से गला घोट कर हत्या की गई थी। उसे भी बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार माटीगाड़ा के शिमुलतला इलाके का रहने वाला कक्षा दसवीं का छात्र शुभजीत मोदक पिछले शनिवार से लापता था। तीन दिन बाद सोमवार देर रात सुभोजीत मोदक का शव सुकना के जंगल से बरामद किया गया। परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। इस मामले में पुलिस ने पहले एक 15 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पुलिस ने शव बरामद किया। घटना के बाद से ही 24 वर्षीय मुख्य आरोपी फरार था।
शव बरामद होने के बाद मृतक के परिवारजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के लिए फांसी की मांग की।
इस घटना को लेकर पुलिस के उपर काफी दबाव बढ़ गया था। पुलिस ने लगातार जांच के बाद आखिरकार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या की पूरी कहानी सामने आ पाएगी। इस हत्याकांड में और कितने लोग शामिल है। उसका भी पता लगाया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *