सिलीगुड़ी,24 अप्रैल (नि.सं.)। बांग्लादेश में तस्करी करने से पहले एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने 19 भैंसों को बरामद किया है। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद हुसैन है।
बताया गया है कि रविवार रात को बिहार से 14 पहियों वाली एक लॉरी में 19 भैंसों को तस्करी के उद्देश्य से बांग्लादेश ले जाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने फूलबाड़ी में अभियान चलाकर लॉरी को रोका।
तलाशी के दौरान लॉरी से 19 भैंसों को बरामद किया गया। साथ ही घटना में लॉरी चालक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस गतिविधि में संलिप्त है।आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।
