राजगंज, 1 जनवरी (नि.सं.)। राजगंज में तृणमूल कांग्रेस की 29वीं स्थापना दिवस मनाने के साथ ही पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। तृणमूल कांग्रेस की 29वीं स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को राजगंज अंतर्गत माझीयाली के करातोया इलाके में पार्टी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विधायक खगेश्वर राय द्वारा पार्टी का झंडा फहराकर और केक काटकर कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर DPSC चेयरमैन लक्षमोहन राय, INTTUC अध्यक्ष तपन दे, राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, शेख उमर फारूक सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। आज कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास, आदर्श और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की गई।
