अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने पर सिलीगुड़ी की महिलाओं का फूटा गुस्सा! एसडीओ कार्यालय पहुंचकर जताई नाराजगी 

सिलीगुड़ी, 20 अगस्त (नि.स.)। अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने से सिलीगुड़ी में आवेदनकर्ता महिलाओं ने नाराजगी जताई है। आवेदनकर्ता महिलाओं का आरोप है कि अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन करने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग से कई बार संपर्क किया। हर बार उन्हें बताया गया कि उनके घर जाकर जांच की जाएगी। लेकिन आवेदन किए करीब दो महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई जांच नहीं हुई है।

महिलाओं का यह भी आरोप है कि उन्होंने जरूरी दस्तावेज संबंधित विभाग में जमा कर दिए हैं और दस्तावेज जमा करने की रसीद भी उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद ऑनलाइन आवेदन के स्टेटस में ‘डॉक्यूमेंट जमा नहीं हुआ’ दिखाया जा रहा है।

इसी समस्या को लेकर गुरुवार को आवेदनकर्ता महिलाएं सिलीगुड़ी के महकमा शासक (एसडीओ) कार्यालय पहुंची और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes