नक्सलबाड़ी, 9 अप्रैल(नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में पोस्टर फाड़ने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच जबरदस्त झड़प हुई। इस घटना में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलबाड़ी के रायपाड़ा इलाके में तृणमूल के पोस्टर फाड़ने का आरोप बीजेपी पर लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई घंटों तक तनाव बने रहने के बाद रात में केंद्रीय बल और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर स्थिति को काबू में किया।
घटना में बीजेपी के 2 कार्यकर्ता और तृणमूल के 2 कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार लोगों में बीजेपी के दीप्त राय और सागर राय, जबकि तृणमूल के बशिष्ठ प्रसाद और संतु राय शामिल है। इन पर छेड़छाड़, धमकी और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
नक्सलबाड़ी में पोस्टर फाड़ने को लेकर बवाल, 4 गिरफ्तार

Share this story
More from राजनीतिक समाचार
राजनीतिक समाचारमतगणना केंद्रों में गड़बड़ी रोकने के लिए सिलीगुड़ी में भाजपा का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सिलीगुड़ी,1 मई (नि.सं.)। मतगणना केंद्रों पर संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए भाजपा ने सिलीगुड़ी में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में 28 भाजपा प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना कर्मियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में निशीथ प्रमाणिक, शंकर घोष…
राजनीतिक समाचारसिलीगुड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार आलोक धारा का चुनाव प्रचार तेज, विकास के मुद्दे पर उठाए सवाल
सिलीगुड़ी, 16 अप्रैल (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान को तेज कर चुके हैं। शहर की गलियों से लेकर मोहल्लों तक चुनावी सरगर्मी साफ दिखाई दे रही है। इसी क्रम में सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आलोक…
राजनीतिक समाचारतृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में लगाए गए पोस्टर फाड़ने का आरोप, राजगंज में हंगामा
राजगंज, 16 नवंबर(नि.सं.)। राजगंज में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में लगाए गए पोस्टर फाड़े जाने को लेकर हंगामा मच गया है। यह घटना राजगंज ब्लॉक के पानीकौरी ग्राम पंचायत के बांसबाड़ी इलाके में हुई। कथित तौर पर आरोप है कि इलाके में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में कई पोस्टर लगाए गए थे। तृणमूल का…
राजनीतिक समाचारमाटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी अमिताभ सरकार जोर-शोर से प्रचार में जुटे
नक्सलबाड़ी,16 अप्रैल (नि.सं.)। चुनाव में कुछ दिन बचे है। ऐसे में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। गुरुवार को नक्सलबाड़ी के रथखोला और टुकरिया मोड़ इलाके में अमिताभ सरकार ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रचार करते हुए उन्होंने तृणमूल के एक पंचायत सदस्य से हाथ भी मिलाया। कांग्रेस…
