कार्यक्रम में कारोबारी जगत से जुड़े लोगों, उद्यमियों, पेशेवरों और युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान बिनोद चौधरी ने उद्यमिता, नेतृत्व, कारोबार में आने वाली चुनौतियों और नेपाल से वैश्विक स्तर पर कारोबार खड़ा करने के अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद प्रतिभागियों के साथ संवाद और प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बिनोद चौधरी की पुस्तक ‘मेड इन नेपाल’ का सिलीगुड़ी में लोकार्पण रहा। पुस्तक के लोकार्पण के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों से मुलाकात की और पुस्तकों पर हस्ताक्षर भी किए।
आईसीसी नॉर्थ बंगाल चैप्टर के इस आयोजन का उद्देश्य कारोबारी समुदाय के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने के साथ उद्यमिता एवं नेतृत्व को लेकर संवाद का मंच तैयार करना था। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के व्यापारिक समुदाय को एक वैश्विक कारोबारी समूह के निर्माण की यात्रा और अनुभवों को करीब से जानने का अवसर मिला।





