पुलिस के अनुसार, माटीगाड़ा बाजार में चाय की दुकान चलाने वाली विमला झा 22 सितंबर को रोजाना की तरह अपने सोने के आभूषण दुकान पर लेकर गई थी। रात में घर लौटने से पहले बैग खोलने पर उन्हें आभूषण गायब मिले। इनमें दो बालियां, एक जोड़ी कान की बालियां और सोने की चेन शामिल थी। आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।
23 सितंबर को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दुकान के पीछे निर्माण कार्य कर रहे दो राजमिस्त्रियों को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सचिन के माटीगाड़ा स्थित किराये के मकान में तलाशी लेकर सभी आभूषण बरामद कर लिए। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।




