सिलीगुड़ी, 20 नवंबर(नि.सं)। शहर से तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। जिससे परिवार चिंतित है। बताया जा रहा है कि दीपा रॉय, मोनिका सरकार और प्रियंका शील बुधवार सुबह साढ़े दस बजे जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वे घर वापस नहीं लौटीं। तीनों लापता 14 साल की है। वे कबी सुकांता हाई स्कूल की स्टूडेंट है। तीन ही सिलीगुड़ी नगर निगम के एक वार्ड नंबर के पंचानन कॉलोनी की रहने वाली है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों नाबालिग लड़कियों को आखिरी बार कल दोपहर कबी सुकांता स्कूल के सामने देखा गया था। कई जगहों पर ढूंढने के बाद आखिरकार प्रधान नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर प्रधान नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। इस बीच नाबालिगों को न पाकर परिवार वाले चिंतित है।
