तीनबत्ती में सड़क दुर्घटना में एक घायल

सिलीगुड़ी, 4 मार्च (नि.सं.)। एनजेपी थाना अंतर्गत इलाके मेें सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज एक छोटा चौपहिया वाहन सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी जा रहा था। तभी तीनबत्ती गैस गोदाम इलाके में एक लॉरी उक्त वाहन के पास में आ गया।


इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच एक डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच घटना की खबर मिलते ही एनजेपी थाना पुलिस व जलपाईमोड़ ट्रैफिक गार्ड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने र्दुघटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *