उत्तर बंगाल, समाचार
राजनीतिक बदलाव का असर: फुलबाड़ी में बंद हुई टोल वसूली
फुलबाड़ी, 5 मई(नि.सं.)। राज्य में राजनीतिक बदलाव के बाद अब फुलबाड़ी बाईपास पर टोल वसूली बंद कर दी गई है। मंगलवार को बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर पहुंचकर टोल वसूली बंद कर दिया।
आरोप है कि लंबे समय से SJDA के नाम पर फुलबाड़ी बाईपास से फुलबाड़ी–घोषपुकुर रोड पर अवैध रूप से टोल वसूला जा रहा था। बताया जा रहा है कि छोटे-बड़े मालवाहक और यात्री वाहनों से 100 से 500 रुपये तक लिए जाते थे।
बीजेपी नेता राजीव साहा का कहना है कि आम वाहन चालकों से काफी समय से यह अवैध वसूली की जा रही थी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कल ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने आकर टोल वसूली बंद कर दी थी। आज भी वाहन चालकों को साफ बता दिया गया है कि इस सड़क से गुजरने पर अब कोई टोल नहीं देना होगा।
अचानक टोल फ्री होने से वाहन चालकों के चेहरों पर राहत साफ देखी जा रही है।
