फूलबाड़ी में तृणमूल उम्मीदवार रंजन शील शर्मा का बड़ा वादा, जीते तो डाबग्राम-फूलबाड़ी को बनाएंगे नगर निगम

फूलबाड़ी, 20 मार्च (नि.सं.)। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रंजन शील शर्मा ने क्षेत्र के भाजपा विधायक पर बीते पांच वर्षों में कोई उल्लेखनीय काम न करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रंजन शील शर्मा फूलबाड़ी में प्रचार करने आए और कहा कि अगर वह जीतते है तो उनका पहला काम डाबग्राम-फूलबाड़ी इलाके को नगर निगम में शामिल करवाना होगा।
इस दिन रंजन शील शर्मा ने डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के फूलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के तहत फूलबाड़ी बाजार इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जोरदार प्रचार किया। जहां आम लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
पत्रकारों से बात करते हुए रंजन शील शर्मा ने कहा कि इलाके का विकास ठप पड़ा है और लोग कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने वादा किया कि एक साल के भीतर डाबग्राम-फूलबाड़ी को नगर निगम में शामिल करने और पानी की समस्या का समाधान प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में इस क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *