सिलीगुड़ी, 20 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी झंडे और बैनर फाड़े जाने का आरोप सामने आया है। इस मामले में दार्जिलिंग जिला तृणमूल युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
तृणमूल युवा कांग्रेस का आरोप है कि शहर के विभिन्न इलाकों में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तृणमूल के झंडे और बैनर फाड़े जा रहे है। इस घटना के लिए उन्होंने सीधे भाजपा पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आगामी चुनाव में हार के डर से भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की हरकत कर रहे है।
हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं, तृणमूल तृणमूल युवा कांग्रेस ने कहा है कि इस मुद्दे का जवाब वे राजनीतिक मैदान में ही देंगे।
