राजगंज, 24 मार्च(नि.सं.)। राजगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में कर्मी सभा आयोजित की गई। इस सभा का नेतृत्व चार बार के विधायक और जिला चेयरमैन खगेश्वर राय ने किया। मंगलवार सुबह आयोजित इस बैठक में ब्लॉक कमेटी, अंचल कमेटी और विभिन्न सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति और प्रचार अभियान को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
खगेश्वर राय ने बताया कि यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने फोन कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्वप्ना बर्मन के समर्थन में प्रचार तेज करने को कहा था।
इसके अलावा बैठक में ममता बनर्जी की आगामी जनसभा को लेकर भी रणनीति बनाई गई। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रचार को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।
