अलीपुरद्वार,3 जनवरी(नि.सं.)। नए साल की शुरुआत में अलीपुरद्वार जिले के जलदापाड़ा जंगल से घिरे कोदालबस्ती गांव में पर्यटकों का तांता लगा रहा है। हाथी, गैंडा,बाइसन समेत कई जंगली जानवरों को एक साथ देखकर पर्यटक खुश है। वहीं,पयटकों की भीड़ होने से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे पर भी खुशी देखी जा रही है। कोदालबस्ती जलदापाड़ा जंगल से घिरा एक छोटा सा गांव है। कोदालबस्ती इको टूरिज्म सेंटर में वर्तमान में बहुत सारे पर्यटक आते हैं। यहां हर दिन चार वाहनों में जंगल सफारी और हाथी सफारी हो रही है। वन्यजीवों देखे जाने के अलावा पूरा गांव जंगलों से घिरा हुआ है। इसलिए इलाके में हाथियों और अन्य जंगली जानवरों को अक्सर देखा जाता है।वर्तमान में यह गांव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।पर्यटन व्यवसायियों ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से सभी लोग स्वाभाविक रूप से खुश हैं। पहले इस गांव में खेती होती थी, लेकिन अब हाथियों के झुंड के कारण यह लगभग बंद हो गई है। इसलिए गांव के अधिकांश निवासी पर्यटन पर निर्भर हैं।
नए साल की शुरुआत में कोदालबस्ती गांव में उमड़े पर्यटक, पर्यटन व्यवसायी खुश

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीकावाखाली में हस्तशिल्प मेले का आगाज, 141 शिल्पकार ले रहे हिस्सा
सिलीगुड़ी, 1 नवंबर (नि.सं.)। राज्य सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा वस्त्र विभाग की पहल पर सिलीगुड़ी के कावाखाली स्थित पश्चिम बंगाल शिल्पी हाट में शनिवार से हस्तशिल्प मेले की शुरुआत हुई। यह मेला 1 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा। इसमें उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों से आए शिल्पकार अपने हाथों से तैयार किए…
सिलीगुड़ीवृद्धाश्रम की थीम पर सजेगा उत्तर सुकांत नगर के नव जागृति संघ का काली पूजा पंडाल, नटराज रूप में विराजेंगी मां श्यामा
सिलीगुड़ी, 1 नवंबर (नि.सं.)। समाज में माता-पिता को बुढ़ापे में घर से बाहर कर देने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जीवन के अंतिम पड़ाव में कई माता-पिता को वृद्धाश्रम में शरण लेनी पड़ती है। इसी सामाजिक समस्या को उजागर करते हुए उत्तर सुकांत नगर के नव जागृति संघ ने अपनी 34वीं काली पूजा में वृद्धाश्रम की थीम को…
उत्तर बंगालमहानंदा नदी से नवजात बच्ची का शव बरामद, फूलबाड़ी के कामरंगागुड़ी इलाके में सनसनी
फूलबाड़ी, 1 नवंबर (नि.सं.)। फूलबाड़ी के कामरंगागुड़ी से सटे महानंदा नदी से एक नवजात बच्ची का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को नदी में बच्ची का शव बहता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद…
उत्तर बंगालबार डांसर से नजदीकियां बढ़ाकर लोन दिलाने के नाम पर सोने का आभूषण ठगा, बागडोगरा से आरोपी गिरफ्तार
बागडोगरा, 1 नवंबर (नि.सं.)। कोलकाता में एक बार डांसर से नजदीकियां बढ़ाकर उसे लोन दिलाने का झांसा देकर सोने का आभूषण ठगने के आरोप में विधाननगर थाना पुलिस ने बागडोगरा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवाशीष नाग के रूप में हुई है। वह बागडोगरा के अभिराम जोत का निवासी है। बताया गया है कि…
