खोरीबाड़ी,7 नवंबर (नि.सं.)। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से लगातार बैटरी चोरी हो रही थी। देर रात चोर को ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा। यह घटना खोरीबाड़ी के चयनसिंग जोत की है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चोर को बांधकर उसकी सामूहिक पिटाई की है। इसके बाद आज सुबह खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार किया। स्थानीय पंचायत सदस्य ने कहा कि वह रात करीब दो बजे ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। बाद में जब खोरीबाड़ी पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार किया।