उद्घाटन समारोह में डीसीपी ट्रैफिक काजी शमसुद्दीन अहमद, एसीपी ट्रैफिक सुबीर दत्त, भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड के ओसी अमर्त्य चक्रवर्ती सहित ट्रैफिक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को उत्तरीय पहनाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूल छात्रों ने फीता काटकर नए ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन किया।
जीर्णोद्धार किए गए इस ट्रैफिक बूथ में दो कमरे और एक शौचालय की व्यवस्था की गई है। सिलीगुड़ी शहर के ट्रैफिक बूथों में शौचालय की सुविधा वाला यह पहला बूथ बताया जा रहा है। इससे पुरुषों के साथ महिला ट्रैफिक कर्मियों को भी विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है।
ट्रैफिक विभाग का मानना है कि नए बूथ के शुरू होने से संबंधित इलाके में यातायात नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।





