राजगंज, 12 दिसंबर(नि.सं)। भाजपा सरकार की दमनकारी नीति और SIR के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के SC–OBC सेल की ओर से आमबाड़ी में एक विरोध रैली और सभा का आयोजन किया गया।
जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के SC–OBC सेल के जिला अध्यक्ष कृष्ण दास के नेतृत्व में शुक्रवार को यह रैली निकाली गई। राजगंज के आमबाड़ी अंचल मोड़ से शुरू होकर यह रैली आमबाड़ी के तारघेरा मैदान में जाकर समाप्त हुआ। इस विरोध रैली में कई हजार कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली समाप्त होने के बाद तारघेरा मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जहां भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जिला अध्यक्ष कृष्ण दास सहित कई नेताओं ने संबोधन किया।
इसके अलावा कार्यक्रम में सदर 2 के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन दास, ब्लॉक अध्यक्ष जाकेरुल हक, विधानचंद्र राय, अर्जुन दास, सुदा सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
