तूफानगंज में संकोश नदी से व्यक्ति का शव बरामद

कूचबिहार,11 मई (नि.सं.)। तूफानगंज महकमा के फलीमारी ग्राम पंचायत अंतर्गत दक्षिण फलिमारी इलाके में संकोश नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।बताया गया है कि आज स्थानीय लोगों ने नदी में उक्त व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर पाकर बक्सिरहाट थाने की जोराई चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मृतक का नाम जयंत हेम्ब्रम (45) है। वह असम का निवासी है।


मृतक के परिवार के अुनसार व्यक्ति मानसिक रूप से असंतुलित था। वह 8 मई को घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। परिवार वालों को काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। व्यक्ति का शव आज संकोश नदी से बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *