सिलीगुड़ी, 16 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के सर्वश्रेष्ठ दुर्गापूजा मंडपों को सम्मानित करने की पहल करते हुए सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब ने ‘शारद सम्मान 2026’ के लिए पांच श्रेष्ठ पूजा मंडपों के नामों की घोषणा की है। शुक्रवार को क्लब परिसर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इन पांच पूजा कमेटियों के नाम घोषित किए गए।
पूजा के बाद आयोजित होने वाले विजया सम्मिलनी कार्यक्रम में चयनित पांचों पूजा कमेटियों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को लेकर गठित निर्णायक मंडली ने पूजा मंडपों के समग्र वातावरण, कलात्मकता, रचनात्मकता और प्रस्तुति सहित विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करने के बाद इनका चयन किया है।
इस वर्ष ‘शारद सम्मान 2026’ के लिए चयनित पांच पूजा मंडप हैं— रवींद्र संघ, सेंट्रल कॉलोनी, दादाभाई स्पोर्टिंग क्लब, मित्र सम्मिलनी और उदयन कमेटी।





