पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस्लामपुर निवासी एमडी मनसूर (19) ब्राउन शुगर की खेप लेकर परिवहन नगर पहुंचा था। वहीं, एनजेपी इलाके के झूलन प्रसाद (22) और सुदेव राय (26) बाइक से खेप लेने पहुंचे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में अभियान चलाया और बस स्टैंड के सुनसान हिस्से में तीनों को संदिग्ध अवस्था में पाया। तलाशी के दौरान उनके पास से 285 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
माटीगाड़ा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ करेगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस आरोपियों की रिमांड की मांग भी कर सकती है।





