बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पूजा घूमने वालों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर सहायता केंद्र बनाने और कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्णय लिया गया।वहीं, डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने और जमा पानी व कचरे की सफाई पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने तथा विधान मार्केट और कॉलेजपाड़ा जैसे संवेदनशील इलाकों में दमकल की गाड़ियां तैनात रखने का भी फैसला लिया गया।
पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने उम्मीद जताई कि पूजा समितियों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सिलीगुड़ी में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न होगी।





