ट्यूशन से घर जाने के दौरान किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने मामले में दो युवक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,10 जनवरी (नि.सं.)। ट्यूशन से घर जाने के दौरान रास्ते में एक किशोरी को अकेला पाकर अश्लील बातें व छेड़छाड़ करने मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध करने पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का आरोप दो युवकों के खिलाफ उठे है। इस घटना से खोरीबाड़ी में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया गया है कि किशोरी हर दिन खोरीबाड़ी हाट से ट्यूशन पढ़ कर घर लौटती है। कल शाम को जब वह ट्यूशन पढ़ कर अकेले घर लौट रही थी तब दो युवकों ने उसका पीछा किया। कथित तौर पर उसके साथ अश्लील बातें और छेड़छाड़ की।

बाद में किशोरी अपने परिवार वालों को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद खोरीबाड़ी थाने में एक शिकायत दर्ज क करवाई गई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने मोहम्मद समीम और मोहम्मद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। किशोरी के परिवार वालों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *