खोरीबाड़ी, 20 नवंबर (नि.सं.)। पूजा का मौसम खत्म होते ही इलाके में विकास कार्य शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए खोरीबाड़ी में दो सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। एसडीआरएफ फंड से करीब 57 लाख रुपये की लागत से इन दोनों सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
शुक्रवार को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के जिला पंचायत काउंसिल के चेयरमैन अजय उरांव ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 2.50 किलोमीटर लंबाई वाली इन दोनों सड़कों में पहली सड़क नयाहाट से उल्लाजोत तक लगभग 1200 मीटर और दूसरी सड़क तारिजोत से उल्लाजोत तक लगभग 1200 मीटर बनाई जाएगी।
सड़कों का निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। खासकर दैनिक आवागमन और क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी। जिला पंचायत काउंसिल के चेयरमैन अजय उरांव ने भी कहा कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा।
वहीं, लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासी निर्माण कार्य शुरू होने से खुश हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की यातायात और संपर्क व्यवस्था में सुधार होगा।




