सिलीगुड़ी, 10 मार्च (नि.सं)। सिलीगुड़ी में एक बार फिर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी के तरुण संघ क्लब में एक शादी समारोह चल रहा था। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक तेज रफ्तार कार ने सिलीगुड़ी नगर निगम की पानी की गाड़ी और एक स्कूटी को टक्कर मार दी।
आरोप है कि इससे पहले उसी कार ने समारोह स्थल के बाहर बैठी एक महिला को भी टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया।
