राजगंज में भाजपा की परिवर्तन यात्रा, तालमा मोड़ और गंडार मोड़ पर हुई सभा

राजगंज,10 मार्च (नि.सं)। राजगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का रथ सोमवार रात राजगंज पहुंचा। रथ के पहुंचते ही तालमा मोड़ और गंडारमोड़ पर भाजपा की ओर से सभाओं का आयोजन किया गया।रथ के राजगंज पहुंचने पर दोनों स्थानों पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सबसे पहले तालमा इलाके में भाजपा की ओर से एक जनसभा आयोजित की गई।
इस सभा में फालाकाटा के विधायक दीपक बर्मन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्यामल राय, निताई मंडल, आशीष दे, जलपाईगुड़ी जिला महिला मोर्चा की नेत्री प्रीति बर्मन, मिताली राय, अर्जुन मंडल, अजय अधिकारी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।
तालमा की सभा खत्म होने के बाद परिवर्तन यात्रा का रथ राजगंज के गंडारमोड़ पहुंचा। वहां भी भाजपा की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान कई परिवारों ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया, ऐसा पार्टी सूत्रों ने बताया है।
राजगंज में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवर्तन यात्रा का रथ डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र होते हुए आगे सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *