चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर मिठाइयोंपर, बढ़ें दाम 

सिलीगुड़ी, 21 अगस्त (नि.सं.)। चीनी की कीमतों में असामान्य बढ़ोतरी का सीधा असर मिठाई बाजार पर पड़ा है। रसगुल्ला, लेंगचा से लेकर पंतुआ तक लगभग सभी मिठाइयों के दाम बढ़ गए हैं। इससे दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों की भी चिंता बढ़ गई है।

मिठाई कारोबारियों का कहना है कि थोक बाजार में चीनी की कीमत बढ़ने के कारण उन्हें मजबूरी में मिठाइयों के दाम बढ़ाने पड़े हैं। पहले की तुलना में चीनी महंगी होने से उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है, जिसका असर मिठाइयों की कीमतों पर पड़ा है।

मिठाई कारोबारी ने बताया कि ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में कम से कम बढ़ोतरी करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद मुनाफा कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ चीनी ही नहीं, दूध और अन्य कच्चे माल की कीमतें भी बढ़ी हैं। अगर जल्द ही बाजार में कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में मिठाइयों के दाम और बढ़ सकते हैं। वहीं, ग्राहकों का कहना है कि अचानक कीमतें बढ़ने से मिठाई खरीदना भी मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes