सेवक रोड पर ब्रेक फेल होने से पलटी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे तीन लोग

सिलीगुड़ी, 21 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के सालूगाड़ा स्थित आर्मी कैंप के पास सेवक रोड पर तेज रफ्तार सफेद रंग की ऑल्टो कार ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे और वे सिलीगुड़ी से सेवक रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान सेवक रोड पर अचानक कार का ब्रेक फेल हो गया।

बताया जा रहा है कि सामने स्पीड ब्रेकर आने पर चालक ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए कार को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes