सिलीगुड़ी, 21 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के मित्र सम्मिलनी हॉल में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक प्रकाश जोशी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार भी मौजूद रहे। प्रदेश पर्यवेक्षक प्रकाश जोशी ने नए सदस्यों के हाथों में कांग्रेस का झंडा सौंपकर उनका पार्टी में स्वागत किया।
कांग्रेस नेतृत्व का दावा है कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में आम लोगों का भरोसा और समर्थन लगातार पार्टी की ओर बढ़ रहा है। उत्तर बंगाल के महत्वपूर्ण शहर सिलीगुड़ी में आयोजित इस सदस्यता कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व काफी महत्वपूर्ण मान रहे है। पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर बंगाल में कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
