गाजोलडोबा, 22 मई (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक के गाजोलडोबा के टाकीमारी के धदिया बालुर चर इलाके में हाथी के हमले में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।
बताया जा रहा है कि मंतादारी ग्राम पंचायत के टाकीमारी गांव में गुरुवार तड़के एक समारोह से घर लौटते समय छह लोगों का एक समूह जंगली हाथी के सामने आ गया। अपनी आंखों के सामने हाथी का उत्पात देख चार लोग तो किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन दो युवक तुषार दास और नारायण दास की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की घोर लापरवाही के कारण दोनों युवकों की मौत हुई है। कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र में हाथी के हमले में राजेश उरांव नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। एक सप्ताह के भीतर दूसरी मौत से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। घटना की सूचना मिलने पर भोरेर आलो थाना और गाजोलडोबा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, वन विभाग के अधिकारी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस पूरी घटना से क्षेत्र में शोक की छाया छा गई है।
इस संबंध में बैकुंठपुर वन विभाग के एडीएफओ राजीव लामा ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। मैंने परिवार और स्थानीय लोगों से बात की है। उन्होंने क्विक रिस्पॉन्स टीम और बाड़ लगाने की मांग की है। ग्रामीणों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा के बाद पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
गाजोलडोबा में हाथी के हमले में दो युवकों की मौत

Share this story
More from उत्तर बंगाल
उत्तर बंगालराजगंज में जन्माष्टमी के दधि-कादा खेल में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दधि-कादा खेल के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से 10 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है। घटना राजगंज ब्लॉक के साहुडांगी से सटे पाघालुपाड़ा के कचुमोड़ इलाके की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जन्माष्टमी के अवसर पर कचुमोड़ में बड़े स्तर पर दधि-कादा खेल का आयोजन किया…
सिलीगुड़ीडॉली इन होटल की छत पर अवैध कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण का आरोप, सिलीगुड़ी नगर निगम ने शुरू की जांच
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। शहर के विधान रोड स्थित डॉली इन होटल की छत पर कथित रूप से बिना अनुमति कॉन्फ्रेंस हॉल बनाने का मामला सामने आया है। शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की एनफोर्समेंट ब्रांच की संयुक्त टीम ने होटल में अभियान चलाया। इसी दौरान छत पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल को लेकर मामला सामने…
उत्तर बंगालखोरीबाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट में मिली गंदगी
खोरीबाड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के विभिन्न दुकानों और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई की दुकानों से लेकर कई रेस्टोरेंट में जांच की गई। खोरीबाड़ी की बीडीओ दीप्ति साहू और पुलिस की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यह अभियान चलाया। जांच के दौरान एक मिठाई की दुकान के फ्रिज में मरी…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: जेल से बाहर आते ही फिर चोरी का आरोप, टैब चोरी मामले में युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। जेल से बाहर आने के महज कुछ दिनों बाद ही दोबारा चोरी के आरोप में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने पीयूष साहा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात विश्वास कॉलोनी इलाके में अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी हुआ टैब भी बरामद किया गया…
