सिलीगुड़ी, 29अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष को सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप उठे है। एक युवक ने ट्विटर पर विधायक को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद घटना के संबंध मं विधायक शंकर घोष ने सिलीगुड़ी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
बताया गया है कि कालियागंज कांड को लेकर विधायक शंकर घोष ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया था। वहां एक युवक ने विधायक को धमकी दी। विधायक को धमकी देते हुए लिखा गया था कि जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मारने की जरूरत है।
इसके बाद विधायक शंकर घोष ने आज सिलीगुड़ी थाने पहुंचे। उनके साथ अन्य विधायक भी थे। इस संबंध में विधायक ने आईसी से मुलाकात कर लिखित शिकायत करवाई। उन्होंने कहा कि यह धमकी देने वाले युवक ने तृणमूल के पक्ष में कई पोस्ट किए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
