सिलीगुड़ी में कांच की बोतल से युवक पर हमला का आरोप, आरोपी फरार 

सिलीगुड़ी, 4 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के एनजेपी थाना क्षेत्र के 34 नंबर वार्ड स्थित शहीद कॉलोनी में एक युवक पर कांच की बोतल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विद्युत दे के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद तिलशंकर मुखिया नामक युवक ने विद्युत दे पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने कांच की बोतल से शरीर के कई हिस्सों पर वार किया। हमले के बाद विद्युत दे खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि हालत बिगड़ने पर बाद में उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी तिलशंकर मुखिया फरार हो गया। सूचना मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobettipobetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabetcasibomcasibom Built with ❤︎ by appycodes