सिलीगुड़ी,29 अप्रैल (नि.सं.)। यूपीए सरकार के सभी परियोजनाओं को अब मोदी अपने नाम से चलाना चाहते हैं। पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने आज बागडोगरा हवाई अड्डे पर ऐसी सनसनीखेज टिप्पणी की है।
बताया गया है कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल तीस्ता बचाओ मंच के कार्यक्रम शिरकत करने के लिए जलपाईगुड़ी जा रहे है। इस दौरान हवाईअड्डे पर पूर्व विधायक शंकर मालाकार, जलपाईगुड़ी के कांग्रेस नेता पिनाकी सेनगुप्त, कांग्रेस के माटीगाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत कुंडू, अभिराज सुब्बा, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रोहित तिवारी सहित अन्य लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अब उन परियोजनाओं को लागू करने का श्रेय ले रहे हैं जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दस साल पहले अधूरा छोड़ दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट मनमोहन सिंह के दौर में कहा गया था।
