वाहन के ब्रेक कवर की आड़ में सोना तस्करी की योजना विफल, 68 लाख रुपये के सोने के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 31 मार्च (नि.सं.)। वाहन के ब्रेक कवर के नीचे 1 किलों से अधिक सोना छिपाकर तस्करी की जा रही थी। लेकिन डीआरआई की टीम ने अभियान चलाते हुए तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम नारायण शर्मा और कुबेर प्रसाद खतिवडा है। बताया गया है कि नारायण असम और कुबेर मणिपुर का निवासी है।


जानकारी के अनुसार बीते कल गुप्त सूत्रों के आधार पर डीआरआई की सिलीगुड़ी युनिट की टीम ने राजगंज के फाटापुकूर पानीकौरी टोल प्लाजा के पास अभियान चलाया। इस दौरान सिलीगुड़ी की तरफ आ रही असम नंबर की एक वाहन को संदेह के आधार पर रोका गया।तलाशी के दौरान वाहन के बेक्र कवर के अंदर से 8 पीस सोने की चूड़ियां बरामद हुई। इस दौरान नारायण शर्मा और कुबेर प्रसाद खतिवडा बरामद सोना का कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाये। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस विषय पर डीआरआई पक्ष के वकील रतन बनिक ने कहा कि बरामद सोने का वजन लगभग एक किलों 163 ग्राम है। जिसकी बाजार कीमत करीब 68 लाख, 62 हजार रुपये आंकी गई है। बताया गया है कि यह सोना असम से होते हुए सिलीगुड़ी के रास्ते नेपाल तस्करी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही डीआराई की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *