सिलीगुड़ी,5 सितंबर (नि.सं.)। वेतन वृद्धि की मांग मेंं उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के अस्थायी कर्मचारी हड़ताल और धरने में शामिल हुए है। आज उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के अस्थायी कर्मचारियों ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में दो घंटे तक हड़ताल कर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
अस्थायी कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन को लंबे समय से सूचित करने के बाद भी वेतन नहीं बढ़ाया गया है। अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय में 400 से अधिक अस्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं।
लंबे समय से वेतन नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में यदि वेतन नहीं बढ़ाया गया तो वे बृहद आंदोलन करेंगे। हालांकि इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रबंधन की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।