‘विक्टोरिया मेमोरियल’ की तर्ज पर बनेगा पूजा मंडप, पघालुपाड़ा युवक संघ महिलावृंद का खंभ पूजन संपन्न

राजगंज,20 सितंबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा में अब सिर्फ एक महीने रह गए है। आज पघालुपाड़ा युवक संघ महिलावृंद ने खंभ पूजन के माध्यम से पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है। यह पूजा राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत साहूडांगी संलग्न पघालुपाड़ा की महिलाओं द्वारा आयोजित की जाती है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष मंडप को ‘विक्टोरिया मेमोरियल’ की तर्ज पर सजाया जाएगा।

खंभ पूजन के दौरान राजगंज के विधायक खगेश्वर राय उपस्थित थे। इस संबंध में पूजा कमिटी के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष हमारी दुर्गा पूजा पांचवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। पूजा मंडप कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल की तर्ज पर बनाया जाएगा। लाइटिंग की भी व्यवस्था है। पूजा का बजट करीब 8 लाख रुपये है। पूजा के चारों दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes