फांसीदेवा,19 अप्रैल (नि.सं.)। फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत विधाननगर इलाके के बड़ालाइन में एक चाय श्रमिक का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सलसनी फैल गई। मृतक का नाम मनोज प्रसाद है। वह सैयदाबाद चाय बागान का श्रमिक था।
बताया गया है कि आज सुबह मनोज प्रसाद घर का दरवाजा नहीं खोल रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि मनोज प्रसाद फंदे से लटकता हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।